मंदसौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत हो गई। चार से पांच घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली तो स्थानीय व्यक्ति ठेले पर शव लेकर पीएम रूम पहुंचा।
Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर रेलवे स्टेशन से सिस्टम और मानवीय संवेदनशीलता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद महिला का शव करीब चार से पांच घंटे तक मौके पर ही पड़ा रहा। हैरानी की बात यह रही कि शाम करीब 5 बजे तक शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए एंबुलेंस या कोई चार पहिया वाहन तक उपलब्ध नहीं हो सका। आखिरकार एक स्थानीय व्यक्ति ने हाथ ठेले की मदद से शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम तक पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, स्टेशन के आसपास रहने वाले और पहले ऑटो चलाने वाले शांतिलाल ने इस मुश्किल घड़ी में आगे आकर मदद की। बताया जा रहा है कि शव को ले जाने के लिए ऑटो चालकों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। वहीं, जीआरपी की ओर से भी एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी।
ऐसे में शांतिलाल हाथ ठेला लेकर मौके पर पहुंचा। उसने महिला के शव को ठेले पर रखा और जिला अस्पताल के पीएम रूम तक ले गया। इस दौरान जीआरपी के जवान बाइक से आगे चलते नजर आए, जबकि पीछे हाथ ठेले पर महिला का शव ले जाया जा रहा था। यह दृश्य व्यवस्था की बदहाली के साथ-साथ एक स्थानीय व्यक्ति की मानवीय पहल को भी सामने लाता है।
महिला के शव को हाथ ठेले पर ले जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जीआरपी की कार्यप्रणाली और रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध आपातकालीन सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह है कि ट्रेन हादसे में किसी की मौत होने के बाद शव को अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था क्यों नहीं हो सकी? चार से पांच घंटे तक शव के लिए वाहन का इंतजाम क्यों नहीं किया गया?
फिलहाल मृत महिला की पहचान को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। घटना ने रेलवे स्टेशन पर आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों और जिम्मेदार विभागों के बीच समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जरूरत इस बात की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि भविष्य में किसी मृतक के शव को इस तरह हाथ ठेले पर ले जाने की नौबत न आए।
मंदसौर विधायक विपिन जैन के भाई नितिन जैन के खिलाफ दलौदा की सरपंच दुर्गा कैथवास की शिकायत पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मंदसौर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए साइबर ठगी के मामले की जांच में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है।
Mandsaur News: जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से करीब 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी वाला बैग गायब हो गया। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page