मंदसौर विधायक विपिन जैन के भाई नितिन जैन के खिलाफ दलौदा की सरपंच दुर्गा कैथवास की शिकायत पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Mandsaur News: मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन के भाई नितिन जैन के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दलौदा की सरपंच दुर्गा कैथवास ने आरोप लगाया कि EOW की कार्रवाई के बाद नितिन जैन और उनके साथियों ने उन्हें और उनके पति अनिल कैथवास को जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरपंच दुर्गा कैथवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 सितंबर की शाम करीब 6 बजे पंचायत के बाहर नितिन जैन ने कथित तौर पर उन्हें ‘सरपंच चोर है’ कहकर चिल्लाया और गाली-गलौज की। आरोप है कि नितिन जैन और उनके साथ मौजूद लोगों ने सरपंच और उनके पति को जातिसूचक गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के मुताबिक, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद सरपंच ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नितिन जैन और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
28 सितंबर को दलौदा में EOW उज्जैन की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में सरपंच दुर्गा कैथवास और उनके पति अनिल कैथवास को पकड़ा था। अनिल कैथवास पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि हैं।
EOW की कार्रवाई के दौरान नितिन जैन द्वारा सरपंच को ‘चोर’ कहकर नारेबाजी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी घटनाक्रम के बाद सरपंच ने नितिन जैन और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
EOW के अनुसार, सीतामऊ तहसील के मुवाला निवासी विक्रम सिंह ने शिकायत की थी कि उनके पिता तखत सिंह ने दलौदा पंचायत क्षेत्र में एक भूखंड खरीदा था। नामांतरण के बाद निर्माण अनुमति से संबंधित पंचायत प्रमाण पत्र बैंक से लोन लेने के लिए जरूरी था।
आरोप था कि प्रमाण पत्र जारी करने के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। सत्यापन के दौरान 4 हजार रुपये की राशि तय हुई थी, जिसमें से 500 रुपये पहले दिए जा चुके थे। EOW के मुताबिक, शेष 3,500 रुपये लेते समय टीम ने सरपंच और उनके पति को पकड़ लिया।
फिलहाल, नितिन जैन और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस जांच कर रही है।

मंदसौर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए साइबर ठगी के मामले की जांच में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है।
Mandsaur News: जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से करीब 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी वाला बैग गायब हो गया। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ।
Mandsaur News: मंदसौर जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र बदहाल व्यवस्थाओं के विरोध में गेट पर धरने पर बैठे। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर उनकी शिकायतें सुनीं।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page