Mandsaur News: जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से करीब 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी वाला बैग गायब हो गया। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाली तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ।
Mandsaur News: मंदसौर जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के कायमपुर की रहने वाली लताबाई वाल्मीकि अपने बेटे के हाथ के इलाज के लिए अस्पताल में मौजूद थीं। परिवार अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण और करीब 2 हजार रुपये नकद लेकर आया था। आभूषणों की कीमत करीब 4 लाख रुपये थी। यह सारा सामान एक हैंडबैग में मरीज के बिस्तर के पास रखा था। रात करीब 1 से 6 बजे के बीच बैग अचानक गायब हो गया। सामान गायब होने के बाद परिवार ने तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू की। पुलिस टीम ने सर्जिकल वार्ड के अलावा कॉरिडोर और अस्पताल के प्रवेश-निकास वाले हिस्सों की फुटेज भी देखी। फुटेज में जो सामने आया, उसने पूरे मामले को ही अलग मोड़ दे दिया। CCTV में एक आवारा कुत्ता सर्जिकल वार्ड के अंदर जाता दिखाई दिया। कुछ देर बाद वही कुत्ता मुंह में हैंडबैग दबाकर अस्पताल परिसर से बाहर निकलता नजर आया।
बता दें, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने उस दिशा की जानकारी जुटाई, जिस तरफ कुत्ता बैग लेकर गया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद महिला का बैग और उसमें रखा सामान सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इस तरह परिवार को बड़ी आर्थिक क्षति से बचा लिया गया।
वहीं इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रात के समय सर्जिकल वार्ड में एक आवारा कुत्ते का आसानी से प्रवेश करना और मरीज का बैग लेकर बाहर निकल जाना अस्पताल की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाता है।

MP शिक्षक भर्ती: खाली पदों पर प्रदर्शनों के बीच शिक्षा विभाग ने सामने रखा 'असली गणित', जानिए 59,000 प्रमोशन पदों का पूरा सच।

मध्य प्रदेश में बसों के सफर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पीपीपी मॉडल और क्लीन एनर्जी से हाईटेक बनाने के लिए इंदौर में 11 और 12 सितंबर को दो दिवसीय विजन समिट 2026 का बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
बालाघाट जिले के सुदूर गांवों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। 40 साल के खौफ के बाद अब अपने गांवों में डॉक्टर घर-घर जाकर इलाज कर रहे हैं और नई सड़कें बन रही हैं।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page