सुबह का समय है। रसोई में चाय उबल रही है। तभी अदरक का एक छोटा-सा टुकड़ा कूटकर उसमें डाल दिया जाता है। कुछ ही देर में अदरक की तेज खुशबू पूरे घर में फैल जाती है और चाय का स्वाद भी बढ़ जाता है।
Health News: सुबह की चाय हो या खाने का स्वाद बढ़ाना हो, अदरक का इस्तेमाल भारतीय रसोई में आम है। चाय में इसकी खुशबू और स्वाद हर किसी को पसंद आता है, लेकिन अदरक सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी कई गुणों से भरपूर है। आयुर्वेद में सदियों से इसका इस्तेमाल पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है। वहीं, आधुनिक शोध में भी अदरक के कुछ स्वास्थ्य लाभ सामने आए हैं।
अदरक में जिंजरॉल और शोगॉल जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने और कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा अदरक पाचन संबंधी परेशानियों, मतली और पीरियड्स के दर्द में भी कुछ राहत दे सकता है।
हालांकि, अदरक का सेवन हर किसी के लिए एक जैसा फायदेमंद नहीं होता। जरूरत से ज्यादा अदरक खाने से सीने में जलन और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ दवाएं लेने वाले लोगों को भी इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए।
आज की जरूरत की खबर में जानिए अदरक के पोषक तत्व, इसके प्रमुख स्वास्थ्य लाभ और सेवन से जुड़ी जरूरी सावधानियां।
अदरक में मौजूद जिंजरॉल और शोगॉल जैसे कंपाउंड शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं। इसके प्रमुख फायदे इस प्रकार हैं।
1. पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त
अदरक पेट से भोजन को आंतों तक पहुंचाने की प्रक्रिया यानी गैस्ट्रिक मोटिलिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इससे अपच, पेट फूलने और भारीपन जैसी परेशानियों में राहत मिल सकती है।
2. मतली और उल्टी में राहत
अदरक का इस्तेमाल मतली और उल्टी की समस्या में किया जाता है। खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान होने वाली मतली में इसके सप्लीमेंट्स को लेकर शोध में सकारात्मक परिणाम मिले हैं।
3. शरीर की सूजन कम करने में मददगार
अदरक में मौजूद जिंजरॉल और शोगॉल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये शरीर में सूजन से जुड़े कुछ संकेतकों को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी और शोध की जरूरत है।
4. पीरियड्स के दर्द में राहत
पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन और दर्द को कम करने में अदरक मददगार हो सकता है। कुछ क्लीनिकल स्टडीज में इसके सेवन से दर्द की तीव्रता में कमी देखी गई है।
5. वजन कंट्रोल करने में सहायक
कुछ शोध में अदरक के सेवन और वजन प्रबंधन के बीच सकारात्मक संबंध सामने आया है। यह भूख और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी प्रक्रियाओं को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, केवल अदरक खाने से वजन कम नहीं होता।
अदरक का सीमित मात्रा में सेवन आमतौर पर सुरक्षित है, लेकिन अधिक मात्रा में खाने से कुछ लोगों को परेशानियां हो सकती हैं।
खासतौर पर ब्लड थिनर या खून के थक्के बनने की प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली दवाएं लेने वालों को अदरक के सप्लीमेंट्स का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।
-1.jpg&w=3840&q=75)
बालों की खूबसूरती और सेहत का ध्यान तो ज्यादातर लोग रखते हैं, लेकिन स्कैल्प यानी सिर की त्वचा की देखभाल को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं

मखाना आज हेल्दी स्नैक के तौर पर काफी पसंद किया जाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कैल्शियम, मैग्नीशियम व फॉस्फोरस जैसे खनिज पाए जाते हैं।
.jpg&w=3840&q=75)
नवरात्रि और दशहरे के दौरान पंडालों, गरबा आयोजनों और मेलों में लाउडस्पीकर की तेज आवाज आम है। हालांकि, लंबे समय तक तेज शोर के संपर्क में रहना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page