सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किया है। अब यूजर्स को इंस्टाग्राम पर अश्लील और हिंसक पोस्ट कम दिखाई देंगी।
Delhi News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किया है। अब यूजर्स को रील्स, एक्सप्लोर और फीड में अश्लील और हिंसक पोस्ट कम दिखाई देंगी। इसके लिए कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नए और बेहतर मॉडल लागू किए हैं, जो आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान कर उसे यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही रिकमेंडेशन से हटा देंगे।नए सिस्टम के तहत AI मॉडल यूजर्स की शिकायत का इंतजार किए बिना पोस्ट की जांच करेंगे। यह बदलाव मुख्य रूप से उन पोस्ट पर लागू होगा, जिन्हें यूजर्स फॉलो नहीं करते।
10 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने Meta को एडवाइजरी जारी कर इंस्टाग्राम और फेसबुक के कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम की समीक्षा करने को कहा था। इसके बाद इंस्टाग्राम ने अपने AI आधारित कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम को बेहतर बनाने की जानकारी दी है।
इंस्टाग्राम पर यूजर्स खुद भी अपनी पसंद के अनुसार कंटेंट को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके लिए प्लेटफॉर्म पर कई विकल्प मौजूद हैं।
- Not Interested: पसंद नहीं आने वाली पोस्ट को कम दिखाने के लिए।
- Sensitive Content Control: संवेदनशील सामग्री को सीमित करने के लिए।
- Hidden Words: आपत्तिजनक शब्दों और कमेंट्स को फिल्टर करने के लिए।
इंस्टाग्राम ने किशोरों के लिए Teen Accounts की सुविधा शुरू की है। इसमें 13+ कंटेंट सेटिंग के तहत उम्र के हिसाब से पोस्ट दिखाई जाती हैं और अतिरिक्त सुरक्षा नियम लागू रहते हैं। Meta का कहना है कि यूजर्स की प्रतिक्रिया के आधार पर AI सिस्टम को लगातार बेहतर बनाया जाएगा।
इससे पहले 4 जुलाई को केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta को नोटिस जारी किया था। इसमें प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर जवाब मांगा गया था। सरकार ने कंपनी को ऐसे विज्ञापनों को तुरंत ब्लॉक करने और हटाने के निर्देश भी दिए थे। दरअसल, BBC की एक इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इंस्टाग्राम भारत में बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखा रहा है। सरकार ने कंपनी से सात दिन के भीतर जवाब मांगा था। इससे पहले 1 जुलाई को Meta को WhatsApp के यूजरनेम फीचर को लेकर भी नोटिस जारी किया गया था।
देहरादून में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट और PM मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि कंगना के राजस्थान के मंदिरों में पूजा करने के पुराने वीडियो को भ्रामक कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
CRPF पोस्ट पर तैनात जवानों पर 5 दिन पहले 30 राउंड फायर करने वाले दोनों आतंकियों को सेना ने कुलगाम जिले के लारू मार गिराया। इस हमले में 3 जवान घायल हो गए थे।
एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित ने कहा है कि विदेशी जासूसी नेटवर्क अब सिर्फ हनी ट्रैप तक सीमित नहीं हैं। वे साइबर जासूसी और दूसरे तरीकों से भारतीय रक्षा क्षेत्र से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page