मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को आंधी-बारिश का अलर्ट है। दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 9 जिलों में 30 से 40Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
Bhopal News: मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 20 नवंबर को प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 9 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, भोपाल समेत कई जिलों में अभी से बादल छाने लगे हैं। मौसम केंद्र (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और चक्रवाती सिस्टम का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। 20 नवंबर को इसका प्रभाव ज्यादा रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश हो सकती है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। इससे पहले 17 नवंबर को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान के प्रचंड रूप लेने की संभावना जताई गई थी। इसके आगे बढ़ने के साथ मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
सोमवार को राजधानी भोपाल में धुंध का असर देखने को मिला। शाम 4 बजे के बाद मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बादलों की आवाजाही जारी है।
प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट जारी है। बीती रात कटनी के करौंदी में सबसे कम 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अमरकंटक में 11.8, कल्याणपुर में 12.1, दमोह में 12.4 और छिंदवाड़ा में 13 डिग्री तापमान रहा। भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। नौगांव में 13.5, मलाजखंड में 13.6 और पचमढ़ी में 14.6 डिग्री तापमान रहा। वहीं, उज्जैन में पारा 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।
कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहीं, राजस्थान में चक्रवाती गतिविधियों के चलते हल्की बारिश दर्ज की गई है। इन मौसमी गतिविधियों का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पिछले 10 साल के आंकड़ों के मुताबिक, 9 साल नवंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में तेज ठंड पड़ी है। इस बार भी 20 नवंबर के बाद तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण ठंड बढ़ सकती है।
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, भोपाल में 30 नवंबर 1941 को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 10 साल में नवंबर के दौरान राजधानी में तीन बार बारिश भी हो चुकी है। वहीं, 1936 में नवंबर महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। इंदौर में 25 नवंबर 1938 को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। आमतौर पर नवंबर के दूसरे सप्ताह से यहां रात का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहने लगता है। दिन का तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रहता है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की दिशा और प्रभाव से प्रदेश में बारिश और ठंड की स्थिति तय होगी।

MP में हाईकोर्ट के फैसले से 280 बस मार्गों और पांच राज्यों के अंतर्राज्यीय परमिट की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

बिरसा मुंडा जयंती पर ब्यौहारी पहुंचे CM मोहन यादव ने शहडोल में इंडस्ट्रियल पार्क और ₹357.71 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की।
मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। रात और सुबह के समय तेज ठंड पड़ रही है। इंदौर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं, जबलपुर, उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे रहा।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page