एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित ने कहा है कि विदेशी जासूसी नेटवर्क अब सिर्फ हनी ट्रैप तक सीमित नहीं हैं। वे साइबर जासूसी और दूसरे तरीकों से भारतीय रक्षा क्षेत्र से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
New Delhi: एयरफोर्स चीफ आशुतोष दीक्षित ने विदेशी जासूसी नेटवर्क को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अब जासूसी का खतरा सिर्फ हनी ट्रैप तक सीमित नहीं है। विदेशी नेटवर्क साइबर जासूसी और दूसरे तरीकों से भारतीय रक्षा क्षेत्र से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। दीक्षित के मुताबिक, सोशल मीडिया पर लोगों को प्रेमजाल में फंसाना, मल्टीलेवल मार्केटिंग और कर्ज के जाल में उलझाना भी जासूसी के तरीके बनते जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अंदरूनी लोगों के जरिए संवेदनशील जानकारी लीक होने के खतरे को भी गंभीर बताया।
आशुतोष दीक्षित के अनुसार, वर्ष 2026 में हनी ट्रैप के चार मामले सामने आए हैं। इनमें नौसेना के दो जवान, वायुसेना का एक विंग कमांडर और एक पूर्व सैनिक शामिल थे। इन घटनाओं से रक्षा प्रतिष्ठानों और उनसे जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता की जरूरत सामने आई है।
एयरफोर्स चीफ ने बताया कि ऐसे खतरों से निपटने के लिए तकनीकी और संस्थागत स्तर पर कई उपाय किए जा रहे हैं। सरकारी क्षेत्र, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रयोगशालाओं और निजी रक्षा कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि निजी रक्षा कंपनियों को नेटवर्क के सुरक्षित इस्तेमाल और सही सॉफ्टवेयर चुनने की सलाह देने के लिए एक एजेंसी काम कर रही है। कंपनियों को इन सुझावों का पालन करना चाहिए, ताकि साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरों को कम किया जा सके।
सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संपर्क बनाकर उन्हें भावनात्मक या आर्थिक रूप से फंसाना डिजिटल हनी ट्रैप का एक तरीका हो सकता है। ऐसे मामलों में रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी और ऑनलाइन गतिविधियां भी निशाने पर आ सकती हैं। एयरफोर्स चीफ ने बदलते जासूसी तरीकों के बीच तकनीकी सुरक्षा के साथ-साथ अंदरूनी सतर्कता को भी जरूरी बताया।
त्योहारों के सीजन में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। डेयरी ब्रांड अमूल ने घी और बटर की कीमतों में 3 से 50 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है।

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं और अग्निवीरों के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाने का ऐलान किया।
दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा माना जाता है। बाजारों में बर्फी, लड्डू, रसगुल्ले और दूसरी मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। लेकिन त्योहारों के दौरान मिलावटी और अस्वच्छ तरीके से तैयार मिठाइयां सेहत के लिए खतरा बन सकती हैं।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page