कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास फिलहाल विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है।
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास फिलहाल विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है। सरकार के मुताबिक, उनके पासपोर्ट में कई विसंगतियां मिली हैं, जिनका असर उनकी नागरिकता पर भी पड़ सकता है।
सरकार ने कोर्ट को बताया कि सौरव दास के पासपोर्ट में पिता के नाम का कॉलम खाली है। इसके अलावा जन्मस्थान, शिक्षा और पते से संबंधित जानकारियों में भी अंतर पाया गया है। इन विसंगतियों को लेकर उन्हें जवाब देने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।
दरअसल, 23 नवंबर की रात सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था। उन्हें ब्रिटेन में 'कॉकरोच मूवमेंट' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना था।
इसके बाद 24 नवंबर को सौरव दास ने विदेश यात्रा पर रोक लगाने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने अदालत को उनके खिलाफ LOC जारी होने की जानकारी दी।
सुनवाई के दौरान सौरव दास के वकील अखिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को लुकआउट नोटिस जारी होने या विदेश यात्रा से रोके जाने की पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
वकील के मुताबिक, सौरव को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नोटिस दिया गया। इससे पहले इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट में बैठने से रोक दिया था।
वकील ने अदालत से LOC जारी करने की वजह बताने और उसकी कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर केंद्र सरकार ने कहा कि लुकआउट नोटिस की कॉपी नहीं दी जा सकती। हालांकि, सरकार ने यह भी कहा कि अब सौरव को इसकी जानकारी है और वे इसे अदालत में चुनौती दे सकते हैं।
केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि 23 नवंबर को शाम 7:32 बजे सौरव दास को नोटिस भेजा गया था। इसके चार मिनट बाद उन्हें विदेश यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई।
सरकार ने स्पष्ट किया कि सौरव का पासपोर्ट रद्द नहीं किया गया है। उन्हें केवल फिलहाल विदेश यात्रा नहीं करने को कहा गया है। पासपोर्ट में मिली कथित गड़बड़ियों पर जवाब देने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है।
इस मामले में सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने उनका पासपोर्ट लीक किया है।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नागरिकों के पासपोर्ट की निजी जानकारी इस तरह सार्वजनिक होना सामान्य बात है? उन्होंने विदेश मंत्रालय से भी इस मामले में जवाब मांगा और नागरिकों की निजी जानकारी की सुरक्षा पर चिंता जताई।
इसी मामले के बीच मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और को-कन्वीनर आशुतोष रांका के खिलाफ भी लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।
यह कार्रवाई गांधी जयंती के दिन मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में कथित तौर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने से जुड़े FIR के सिलसिले में की गई है।
सौरव दास ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया था कि उन्हें 'कॉकरोच मूवमेंट' पर चर्चा के लिए ब्रिटेन जाना था। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) और एडिनबरा से भी आमंत्रण मिले थे।
आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, 1 दिसंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में इस विषय पर पैनल चर्चा प्रस्तावित है, जिसमें सौरव दास को आमंत्रित किया गया है।
गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ड यूनियन एक स्वतंत्र डिबेटिंग सोसाइटी है, जो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का हिस्सा नहीं है।
फिलहाल इस पूरे मामले में सबकी नजर दिल्ली हाईकोर्ट की आगे की सुनवाई और सौरव दास की विदेश यात्रा पर लगी रोक को लेकर होने वाले फैसले पर है।

CM मोहन यादव ने निर्मला सीतारमण से MP की विकास प्राथमिकताओं, लंबित वित्तीय मामलों और आर्थिक जरूरतों पर चर्चा की।

CM मोहन यादव ने MP में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी जारी रहने का भरोसा दिया। भर्ती, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति और भत्तों पर भी फैसले बताए।
-5.jpg&w=3840&q=75)
न्यू देवास इलाके में सोमवार रात पिस्टल-तलवार लेकर पहुंचे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने टॉवर कंपनी के कर्मचारियों को धमकाया।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page