न्यू देवास इलाके में सोमवार रात पिस्टल-तलवार लेकर पहुंचे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने टॉवर कंपनी के कर्मचारियों को धमकाया।
-5.jpg&w=3840&q=75)
देवास। न्यू देवास इलाके में सोमवार रात हथियारों से लैस आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने टॉवर कंपनी के कर्मचारियों को धमकाकर दहशत फैला दी। आरोपी पिस्टल और तलवारें लेकर गोदाम पहुंचे। यहां कर्मचारियों को डराया और एक कर्मचारी पर पिस्टल तान दी। जान बचाने के लिए कर्मचारी गोदाम का दरवाजा बंद कर छत पर चढ़ गए। इसके बाद आरोपियों ने बाहर खड़े तीन पिकअप वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और उन्हें आग लगाने की कोशिश की। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हथियार लहराते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, टॉवर लगाने का काम करने वाली कंपनी के कर्मचारी पिछले कुछ महीनों से न्यू देवास इलाके में रह रहे हैं। सोमवार रात कर्मचारी गोदाम के सामने पिकअप वाहन खड़े कर सामान अंदर रख रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और वाहन खड़े करने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज भी की।
कंपनी कर्मचारी मनीष शर्मा के मुताबिक, शुरुआत में विवाद शांत हो गया था और आरोपी वहां से चले गए। लेकिन करीब पांच मिनट बाद वे दोबारा लौटे। इस बार उनके हाथों में पिस्टल और तलवारें थीं। कुछ लोग लोडिंग वाहन से भी मौके पर पहुंचे। हथियार देखकर कर्मचारी घबरा गए।
मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया। ऐसे में सभी ने गोदाम का दरवाजा बंद कर लिया और अपनी जान बचाने के लिए छत पर चले गए।
इस दौरान आरोपियों ने बाहर खड़े तीनों पिकअप वाहनों को निशाना बनाया। पत्थर मारकर वाहनों के कांच और अन्य हिस्सों में तोड़फोड़ की। कर्मचारियों का आरोप है कि आरोपियों ने लकड़ी में आग लगाकर वाहनों को जलाने की कोशिश भी की। इसी बीच एक आरोपी ने कर्मचारी पर पिस्टल तान दी, जबकि अन्य लोग तलवारें लहराकर धमकाते रहे।
घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में कुछ लोग पिस्टल और तलवार लेकर घूमते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में एक व्यक्ति पिस्टल लहराकर लोगों को डराता नजर आ रहा है। वहीं, दूसरे आरोपी तलवार लेकर गोदाम परिसर में घूमते दिखाई दे रहे हैं। घटना के फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। कर्मचारी मनीष शर्मा ने रात में ही बीएनपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
बीएनपी थाना प्रभारी प्रीति कटारे के मुताबिक, वाहनों की पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस ने मामले में क्रॉस कायमी की है और आगे की जांच की जा रही है।
.jpg&w=3840&q=75)
मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के दरबार को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में माता की आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

देवास में सेवा समाप्ति और निलंबन के विरोध में बड़ी संख्या में पटवारियों ने प्रदर्शन किया।
देवास कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही पर तीन परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page