देवास कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही पर तीन परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं।

Dewas Patwari Dismissed: मध्य प्रदेश के देवास जिले में शासकीय काम में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने पर प्रशासन ने तीन परिवीक्षाधीन पटवारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने तीनों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं। जांच में स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेखों के निष्पादन और पंजीयन कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने समेत कई कमियां सामने आई थीं।
जिन पटवारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें सोनकच्छ तहसील के घिचलाय में पदस्थ नितिन विश्वकर्मा, देवास ग्रामीण क्षेत्र के अजय नागर और टोंकखुर्द के विशाल टईया शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक तीनों की नियुक्ति फरवरी 2024 में तीन साल की परिवीक्षा अवधि के लिए हुई थी। प्रशासन और संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों की रिपोर्ट में इनके कामकाज को लेकर कई कमियां सामने आने का उल्लेख किया गया है।
कार्रवाई की सबसे बड़ी वजह स्वामित्व योजना के तहत होने वाले काम में अपेक्षित प्रगति नहीं होना बताई गई है। आदेश के मुताबिक तीनों पटवारियों के संबंधित क्षेत्रों में अधिकार अभिलेखों के निष्पादन और पंजीयन में शून्य प्रगति दर्ज की गई।
इसके अलावा जांच में अपने निर्धारित हलके में निवास नहीं करने, समय पर कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने और पिछले छह महीनों के दौरान राजस्व वसूली की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने का भी उल्लेख है।
इन सभी बिंदुओं को आधार बनाकर प्रशासन ने तीनों को एक माह का अग्रिम वेतन देने के बाद सेवा से पृथक करने का आदेश जारी किया।
तीनों पटवारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने के बाद संबंधित SDM स्तर पर जांच कराई गई। जांच में यह भी सामने आने की बात कही गई कि तीनों अपने निर्धारित हलकों में नहीं रह रहे थे और समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते थे। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से दिए गए निर्देशों के पालन में भी लापरवाही पाए जाने का उल्लेख किया गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों पटवारियों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। प्रशासन के मुताबिक, नोटिस के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने तीनों परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया।
Dewas News: देवास के कांटाफोड़ में शराब के नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे पर लटकाया, लेकिन पोस्टमार्टम से हत्या का खुलासा हो गया।

Dewas Breaking: शिप्रा नदी के प्रदूषण को लेकर संत समाज ने देवास में निरीक्षण कर फैक्ट्रियों पर गंभीर आरोप लगाए और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Dewas College: देवास के केपी कॉलेज में रिजल्ट गड़बड़ी और फीस बढ़ोतरी के विरोध में एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने कटोरा लेकर भीख मांगकर अनोखा विरोध जताया।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page