CM मोहन यादव ने MP में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी जारी रहने का भरोसा दिया। भर्ती, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति और भत्तों पर भी फैसले बताए।

मध्य प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भरोसा दिलाया है कि किसी कर्मचारी को नौकरी से बाहर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी संगठनों के कार्यक्रम में भर्ती, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति और आर्थिक सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर भी बात की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के हित और उनकी आर्थिक सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में देरी नहीं होनी चाहिए।
सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को हटाने की योजना नहीं है। उनकी नियुक्ति के संबंध में वर्तमान व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने इस मुद्दे पर फैलाई जा रही खबरों को भ्रामक बताया। कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री के बयान पर आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों में एक लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। सहायक ग्रेड-3 के समकक्ष पदों पर पदोन्नति के लिए कुछ शर्तों के साथ सीपीसीटी की अनिवार्यता से छूट दी गई है।
सीएम ने बताया कि शासकीय सेवाओं में नियुक्ति और कार्यरत कर्मचारियों के लिए दो संतान की सीमा संबंधी नीति की अनिवार्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को सहायता देने के लिए अनुकंपा नियुक्ति के मामलों में तेजी लाई जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग में एक हजार से अधिक अनुकंपा नियुक्तियां दी गई हैं।
सरकार ने कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट टेस्ट सहित करीब 26 प्रकार के भत्तों का पुनरीक्षण किया है। कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों के लिए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण आयोग बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के लिए छत्तीसगढ़ की सहमति लेने की पुरानी व्यवस्था खत्म किए जाने का भी उल्लेख किया।
-5.jpg&w=3840&q=75)
न्यू देवास इलाके में सोमवार रात पिस्टल-तलवार लेकर पहुंचे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने टॉवर कंपनी के कर्मचारियों को धमकाया।
-5.jpg&w=3840&q=75)
उम्र के 60वें पड़ाव पर जहां लोग आराम को प्राथमिकता देते हैं, वहीं लुधियाना के रिटायर्ड IRS अधिकारी राजीव कौशल साइकिल से देश नापने निकले हैं।

नरेला शंकरी के वार्ड-67 अंतर्गत अयोध्या बाईपास रोड स्थित ऋद्धि सिद्धि रेसीडेंसी परिसर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page