मिस यूनिवर्स 2026 को अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। प्यूर्टो रिको की 27 वर्षीय जेनिफर बैरेटो ने 75वें मिस यूनिवर्स फिनाले में ताज अपने नाम कर लिया।
प्यूर्टो रिको। मिस यूनिवर्स 2026 को अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। प्यूर्टो रिको की 27 वर्षीय जेनिफर बैरेटो ने 75वें मिस यूनिवर्स फिनाले में ताज अपने नाम कर लिया। 24 नवंबर की रात राजधानी सैन जुआन में आयोजित इस प्रतियोगिता में 116 देशों और क्षेत्रों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। जेनिफर की जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि वह मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली मां बनी हैं।
फिनाले में जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, जेनिफर भावुक हो गईं। मिस यूनिवर्स 2025 की विजेता मेक्सिको की फातिमा बॉश ने उन्हें ताज पहनाया। इस जीत के साथ प्यूर्टो रिको ने छठी बार मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है।
जेनिफर बैरेटो मॉडल और सोशल वर्कर हैं। उनकी एक बेटी भी है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पहले केवल अविवाहित महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति थी, लेकिन 2023 से नियमों में बदलाव किया गया। इसके बाद शादीशुदा और मां बन चुकी महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिता में शामिल होने का रास्ता खुल गया।
जेनिफर ने इस मंच पर साबित किया कि शादी और मातृत्व किसी महिला के सपनों और उपलब्धियों की राह में रुकावट नहीं हैं।
इस बार भारत की ओर से 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने शुरुआती दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-30 में जगह बनाई, लेकिन टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं।
इस बार मिस यूनिवर्स के विजेता के लिए खास डायमंड क्राउन तैयार किया गया। 75वीं वर्षगांठ के मौके पर बनाए गए इस क्राउन में 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड के साथ 3,150 हीरे जड़े हैं। यह प्रतियोगिता के इतिहास के खास आकर्षणों में शामिल रहा।
मिस यूनिवर्स 2026 में डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि वेनेजुएला की क्लारा वेगास ने सेकेंड रनर-अप का स्थान हासिल किया।
प्यूर्टो रिको की इस जीत के साथ देश ने 20 साल बाद एक बार फिर मिस यूनिवर्स का ताज हासिल किया है। इससे पहले 2006 में जुलेइका रिवेरा ने यह खिताब जीता था।
जेनिफर बैरेटो की जीत ने इस बार की प्रतियोगिता को खास बना दिया है। उनकी उपलब्धि ने यह भी दिखाया कि मातृत्व और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के साथ भी महिलाएं अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने सपने पूरे कर सकती हैं।
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों का अभियान जारी है, लेकिन घाटी में अब भी 65 पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी बताई जा रही है।
-3.jpg&w=3840&q=75)
हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि है। 13 साल की उम्र में दिलीप कुमार को देखकर उन्होंने अभिनेता बनने का सपना देखा था। पहली फिल्म के लिए उन्हें 51 रुपए मिले थे

अकाली दल की NDA में वापसी पर नितिन नवीन ने स्वागत किया। BJP और अकाली दल छह साल बाद पंजाब चुनाव साथ लड़ेंगे।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page