नौकरीपेशा लोग अब पीएफ से ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे। EPFO ने 55 साल से कम उम्र के कर्मचारियों के लिए नौकरी के दौरान विड्रॉल की लिमिट 75% से बढ़ाकर 90% कर दी है।
Delhi News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत देते हुए निकासी के नियमों में बदलाव किया है। अब 55 साल से कम उम्र के पात्र कर्मचारी अपने PF खाते में जमा राशि का 90% तक निकाल सकेंगे। पहले यह सीमा 75% थी। इसके लिए खाते में न्यूनतम 10% राशि रखना अनिवार्य होगा। EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 19 नवंबर को हुई बैठक में इन बदलावों को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही नौकरी छूटने की स्थिति में PF निकालने के लिए इंतजार की अवधि भी घटाकर 2 महीने कर दी गई है। पहले इस अवधि को लेकर 12 महीने की शर्त लागू थी।
नए नियम के तहत बेरोजगारी की स्थिति में पात्र सदस्य दो महीने बाद PF की निकासी कर सकेंगे। इससे उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जिन्हें नौकरी छूटने के बाद आर्थिक जरूरतों के लिए अपनी जमा राशि पर निर्भर रहना पड़ता है। हालांकि, निकासी की सुविधा निर्धारित पात्रता और EPFO के नियमों के अनुसार ही मिलेगी। 90% निकासी की सीमा का मतलब यह नहीं है कि हर कर्मचारी किसी भी परिस्थिति में इतनी रकम निकाल सकता है।
EPFO ने PF से आंशिक निकासी के नियमों को भी आसान बनाया है। अब निकासी की सुविधाओं को तीन प्रमुख श्रेणियों में रखा गया है।
इन श्रेणियों के तहत निकासी की रकम और पात्रता अलग-अलग शर्तों पर निर्भर करेगी।
EPFO ने कर्मचारियों की रिटायरमेंट सेविंग को सुरक्षित रखने के लिए खाते में न्यूनतम 10% राशि बनाए रखने का प्रावधान किया है। यानी 90% तक निकासी की सुविधा मिलने के बाद भी खाते में कुछ रकम बची रहेगी।
इससे कर्मचारियों को मौजूदा जरूरतों के लिए पैसा मिलेगा और रिटायरमेंट के लिए भी बचत बनी रहेगी। हालांकि, बार-बार PF निकालने से भविष्य में मिलने वाली कुल राशि पर असर पड़ सकता है।
EPFO ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) को भी मंजूरी दी है। इसके तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के समय पूरी PF राशि एक साथ निकालने के बजाय तय अंतराल पर किस्तों में पैसा प्राप्त कर सकेंगे।
इस व्यवस्था का उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी का विकल्प उपलब्ध कराना है। खाताधारक की मृत्यु होने पर बची हुई राशि के लिए नॉमिनी या आश्रित को भी प्रावधान के अनुसार लाभ मिल सकेगा।
पात्र कर्मचारी EPFO के मेंबर पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं। इसके लिए UAN के जरिए लॉगिन करना होगा। आवेदन करने से पहले आधार, बैंक खाते और KYC की जानकारी अपडेट होना जरूरी है।
कर्मचारियों को निकासी का कारण चुनना होगा और संबंधित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। आवेदन जमा होने के बाद EPFO की ओर से क्लेम की जांच और भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 नवंबर को लगातार छठे दिन गिरावट जारी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,696 रुपए गिरकर 1.32 लाख रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 4,665 रुपए घटकर 1.65 लाख रुपए पर आ गई है।
दिवाली का फेस्टिव सीजन खत्म होते ही अब घर का बजट संभालने की तैयारी कर लीजिए। कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनियां स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों के दाम फिर से बढ़ाने जा रही हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किया है। अब यूजर्स को इंस्टाग्राम पर अश्लील और हिंसक पोस्ट कम दिखाई देंगी।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page