नेहा माली ने पिता की संपत्ति पर रिश्तेदारों के कथित कब्जे की शिकायत की। CM मोहन यादव ने उसकी बात सुनकर एक लाख रुपये की मदद घोषित की।

नीमच जिले की युवती नेहा माली की शिकायत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नेहा अपने पिता की संपत्ति पर रिश्तेदारों के कथित कब्जे से परेशान है और इसी मामले में मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थी। नीमच दौरे के दौरान मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने उसे बुलाकर उसकी बात सुनी। उन्होंने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।
कुकड़ेश्वर निवासी नेहा माली मुख्यमंत्री के नीमच दौरे के दौरान उनसे मिलने की कोशिश कर रही थी। वह सुरक्षाकर्मियों से अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की अपील कर रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया था। सुरक्षा व्यवस्था के चलते उस समय उसकी मुलाकात नहीं हो सकी।
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने नेहा को बुलाया और उसकी परेशानी सुनी। उन्होंने युवती को बैठाकर पूरी बात जानी। इसके बाद कलेक्टर को मामले की जांच करने और शिकायत का उचित निराकरण कराने के निर्देश दिए।
नेहा ने शिकायत में कहा है कि उसके रिश्तेदारों ने पिता की संपत्ति पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया है। उसने अपने साथ परेशानी किए जाने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कराने और नेहा को उसका उचित अधिकार दिलाने के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने नेहा को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन उसकी शिकायत पर कार्रवाई करेगा और समस्या के समाधान के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्वालियर में टेलीकॉम जोन का विस्तार होगा। MP में 3,611 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ 5G-6G उपकरण निर्माण और रोजगार बढ़ाने की तैयारी है।
मध्यप्रदेश सरकार ने चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है। चौथे वेतनमान में 20 प्रतिशत अंक, जबकि पांचवें और छठवें वेतनमान में 5-5 प्रतिशत अंक की वृद्धि की गई है।

MP कैबिनेट ने मंदसौर में औद्योगिक पार्क, ओंकारेश्वर में सोलर परियोजना और मुरैना में मेडिकल कॉलेज सहित कई बड़े फैसले किए।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page