Sawan 2026: उज्जैन में बारिश के बीच निकली समर्पण कावड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने मां शिप्रा का जल लेकर महाकाल मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया।


Sawan 2026: धार्मिक नगरी उज्जैन में मंगलवार को बारिश भी शिवभक्तों की आस्था को नहीं रोक सकी। त्रिवेणी घाट से निकली समर्पण कावड़ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने मां शिप्रा का पवित्र जल लेकर भगवान महाकाल के जलाभिषेक के लिए प्रस्थान किया।
त्रिवेणी घाट से शुरू हुई कावड़ यात्रा
समर्पण कावड़ यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे इंदौर रोड स्थित श्री नवग्रह शनि मंदिर, त्रिवेणी घाट से हुआ। कावड़ पूजन के बाद बैंड-बाजों और 'बम भोले' के जयकारों के बीच हजारों महिला, पुरुष और बच्चों ने महाकाल मंदिर की ओर यात्रा शुरू की।
संतों के सानिध्य में हुआ पूजन
यात्रा शुरू होने से पहले शनि मंदिर परिसर में विधि-विधान से कावड़ पूजन किया गया। इस दौरान महंत डॉ. रामेश्वर दास जी महाराज, संत श्री नंदन जी महाराज और महंत श्री विनीत गिरी जी महाराज सहित कई संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।
इन मार्गों से होकर महाकाल मंदिर पहुंची यात्रा
कावड़ यात्रा त्रिवेणी घाट से नानाखेड़ा चौराहा, मुनीम नगर दो तालाब, संतराम सिंधी कॉलोनी, शास्त्री नगर, नीलगंगा चौराहा और हरि फाटक ओवरब्रिज होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया गया।
उत्तम स्वामी यात्रा में नहीं आए नजर
हर साल उत्तम स्वामी महाराज के सानिध्य में निकलने वाली इस यात्रा में इस बार वे शामिल नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार, उन पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के बाद आयोजकों ने उनसे दूरी बनाई है। यही वजह रही कि यात्रा के पोस्टर और बैनरों में भी उनका फोटो नहीं लगाया गया।

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। 25 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में महू की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। मध्यप्रदेश के रतलाम स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में इस बार करीब 2 करोड़ रुपये के नोटों, 40 देशों की विदेशी करेंसी और सोने-चांदी के आभूषणों से भव्य सजावट की गई है।

MP में किसानों को समय पर खाद देने के लिए CM ने कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए। कम बारिश वाले क्षेत्रों में सर्वे के बाद पात्र किसानों को राहत राशि मिलेगी।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page