उज्जैन में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाब में नहाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ।

Ujjain News: उज्जैन में गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाब में नहाने उतरे 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम मक्सी रोड पंचक्रोशी मार्ग स्थित उंडासा तालाब की है। युवक अपने दोस्त और महिला मित्र के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन करने पहुंचा था। प्रतिमा विसर्जन के बाद वह तालाब में नहाने के लिए उतर गया। वह प्रशासन द्वारा तय जगह पर न जाकर दूसरी जगह गया। अपनी दोस्त से तैरने का वीडियो बनाने के लिए कहा। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बाहर निकाला।
मृतक की पहचान पंवासा की सत्संग गली निवासी गोलू उर्फ सागर पिता रमेशचंद्र कटारिया के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम वह दोस्त अनमोल और महिला मित्र के साथ उंडासा तालाब पहुंचा था। यहां तीनों ने प्रशासन द्वारा तय किए गए स्थान के बजाय तालाब के दूसरे हिस्से में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। प्रतिमा विसर्जन के बाद दोस्त अनमोल वहां से चला गया। इसके बाद गोलू ने महिला मित्र से कहा कि उसे तैरना आता है और वह तालाब में नहाने जा रहा है।
घटना के वीडियो में युवक पहले तालाब के बीच बने एक टापू तक पहुंचता दिखाई देता है और कुछ देर वहां बैठता है। इसके बाद वह दोबारा पानी में उतरकर तैरने की कोशिश करता है। गर्लफ्रेंड लगातार उसे तैरते हुए आगे बढ़ने के लिए कहती रही। वह युवक से कहती सुनाई देती है कि वीडियो बन रहा है, अब वापस आ जाओ। कुछ देर बाद जब युवक एक ही जगह हाथ-पैर चलाता दिखाई दिया तो महिला मित्र ने उसे आगे बढ़ने के लिए कहा। लेकिन इसी दौरान गोलू अचानक पानी में डूबने लगा।
गोलू को पानी में डूबता देख महिला मित्र ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पंवासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीईआरएफ की टीम को बुलाकर तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने गोलू को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।
उज्जैन नगर निगम आयुक्त के औचक निरीक्षण के अगले दिन कुछ विभागों में कर्मचारी सीटों से गायब मिले।
उज्जैन के कोयला फाटक स्थित प्रसिद्ध 'लाला श्री मिष्ठान भंडार' पर एक ग्राहक की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया।
उज्जैन के पंडित सूर्य नारायण व्यास धर्मशाला में महिला श्रद्धालु के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page