उज्जैन के कोयला फाटक स्थित प्रसिद्ध 'लाला श्री मिष्ठान भंडार' पर एक ग्राहक की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया।

Ujjain News: उज्जैन के कोयला फाटक क्षेत्र में मिठाई की दुकान से खरीदी गई गुपचुप मिठाई में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। कस्टमर की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मिठाई के सैंपल जांच के लिए लिए हैं। फिलहाल, जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
कोयला फाटक निवासी चेतन शर्मा ने बताया कि उन्होंने सोमवार सुबह दुकान से 250 ग्राम गुपचुप मिठाई खरीदी थी। इसके लिए 170 रुपए दिए थे। घर पहुंचकर पैकेट खोला तो मिठाई में कीड़े रेंग रहे थे और बदबू भी आ रही थी। शर्मा ने मिठाई के फोटो लेकर शिकायत की। उनका कहना है कि इससे पहले भी दुकान से खराब मिठाई मिली थी। तब शिकायत करने पर दुकान संचालक ने दूसरी मिठाई दी थी।
शिकायत मिलते ही खाद्य विभाग की टीम दुकान पर पहुंची। अधिकारियों ने दुकान के साथ-साथ मिठाई तैयार करने वाले कारखाने का भी इंस्पेक्शन किया। टीम ने शिकायत वाली मिठाई के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। खाद्य अधिकारी बसंत दत्त शर्मा के अनुसार, शिकायत में मिठाई में फंगस होने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दुकान संचालक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि जिस ट्रे से ग्राहक को गुपचुप मिठाई दी गई थी, उसे चेक किया गया है। ट्रे ठीक मिली है। उन्होंने ग्राहक से मिठाई वापस लाने को कहा है। गुप्ता के अनुसार मिठाई खराब मिलने पर उसे बदल दिया जाएगा, नहीं तो ग्राहक के रुपए वापस कर दिए जाएंगे।
उज्जैन के पंडित सूर्य नारायण व्यास धर्मशाला में महिला श्रद्धालु के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है।
महाकालेश्वर मंदिर में भस्मआरती के नाम पर मेरठ के श्रद्धालुओं से 30 हजार रुपए की ठगी होने का मामला सामने आया है।
मध्यप्रदेश के आगर मालवा में पत्नी के साथ बाइक से बाजार आए शख्स की कंपनी गार्डन के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page