कभी ट्रेनों में भजन गाकर अपना गुजारा करने वाले सुनील लोधी आज अपनी आवाज के दम पर देशभर में पहचान बना चुके हैं।
Bhopal News: कभी ट्रेनों में भजन गाकर अपना गुजारा करने वाले सुनील लोधी आज अपनी आवाज के दम पर देशभर में पहचान बना चुके हैं। नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनके गाए भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ ने उन्हें खास पहचान दिलाई। अब सुनील और उनके परिवार के लिए एक नई उम्मीद जगी है। उनकी आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुनील ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें डॉक्टर उनकी आंखों की जांच करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक पोस्ट लिखकर लोगों से अपने लिए दुआ करने की अपील की। सुनील ने लिखा कि ईश्वर ने अब तक हर मुश्किल में उनका साथ दिया है। अब उनकी बस एक इच्छा है कि उनकी आंखों की रोशनी लौट आए, ताकि वे भी इस खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकें।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ में भजन की सफलता के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में सुनील लोधी और उनके परिवार से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रुपए की सम्मान निधि दी थी। साथ ही उनकी आंखों का इलाज कराने और डॉक्टरों से जांच करवाने की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया था।फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर भी सुनील के इलाज में मदद कर रही हैं। अब इलाज की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सुनील और उनके परिवार को आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद है।
सुनील लोधी मध्य प्रदेश के सागर जिले के अगरा गांव के रहने वाले हैं। उन्हें बचपन से ही भजन गाने का शौक था। करीब 10-11 साल की उम्र से उन्होंने बुंदेली वाद्य यंत्र तमूरा बजाना और भजन गाना शुरू कर दिया था। गांव की चौपालों से लेकर धार्मिक आयोजनों तक उनकी आवाज पहुंचने लगी। साल 2019 में उनका एक हनुमान भजन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद उनकी पहचान लगातार बढ़ती गई। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गाए भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। उनकी आवाज देश के साथ विदेशों में भी चर्चा का विषय बनी।
सुनील के इलाज की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन उनकी आंखों की रोशनी वापस आएगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। डॉक्टरों की जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल सुनील और उनका परिवार इलाज के नतीजों का इंतजार कर रहा है।

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा में नड्डा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। CM मोहन यादव ने लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस का रिकॉर्ड उठाया।
-5.jpg&w=3840&q=75)
देवास TI दिलीप पुरी की मौत के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगी। CM मोहन यादव ने शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

MP कैबिनेट ने 23,288 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी। धान पंजीयन, 15 सैटेलाइट टाउन, स्वामित्व योजना और गांधी सागर बैठक जानें।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page