शाजापुर में CM मोहन यादव ने कृष्णमृग रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण किया। अब तक 1,236 से ज्यादा वन्यजीवों का रेस्क्यू हुआ है और लक्ष्य 2,000 कृष्णमृगों का है।

शाजापुर जिले में कृष्णमृग और नीलगायों को सुरक्षित वन क्षेत्रों में पहुंचाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रंथभंवर पहुंचकर दूसरे चरण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से अभियान का जायजा लिया और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। अभियान के तहत 31 अक्टूबर 2026 तक 2,000 कृष्णमृगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, शाजापुर जिले में अब तक 1,236 से अधिक कृष्णमृगों और नीलगायों का रेस्क्यू किया जा चुका है। इन्हें श्योपुर के जंगलों, गांधी सागर और रानी दुर्गावती रिजर्व फॉरेस्ट सहित तय वन क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।
वन्यजीवों के सुरक्षित परिवहन के लिए 11 ट्रकों की व्यवस्था की गई है। साथ में पशु चिकित्सक और जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि सफर के दौरान जानवरों की सेहत पर नजर रखी जा सके।
यह अभियान शाजापुर में किसानों की फसलों को कृष्णमृग और नीलगायों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए शुरू किया गया था। इसके तहत वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाए बिना ऐसे वन क्षेत्रों में भेजा जा रहा है, जहां उनके रहने के लिए अनुकूल माहौल हो।
वन विभाग बोमा पद्धति का इस्तेमाल कर रहा है, जिसमें खास रास्तों और घेरों की मदद से जानवरों को एक जगह लाया जाता है। इसके बाद उन्हें सावधानी से पकड़कर ट्रकों से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाता है। इस प्रक्रिया में दक्षिण अफ्रीका की विशेषज्ञ टीम की मदद ली जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कैमोफ्लाज्ड मचान से रेस्क्यू कार्य देखा और अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने जानवरों को चोट से बचाने और तनाव कम रखने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियान को दक्षिण एशिया में अपनी तरह का पहला प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ किसानों को फसल नुकसान से राहत देने में भी मदद मिल सकती है। उन्होंने अभियान में लगे वन विभाग और प्रशासन के अधिकारियों की सराहना की।
रेस्क्यू अभियान 9 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। दूसरे चरण में 2,000 कृष्णमृगों को स्थानांतरित करने का लक्ष्य तय किया गया है। निरीक्षण के दौरान विधायक अरुण भीमावद, विधायक घनश्याम चंद्रवंशी और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ वन विभाग, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
.jpg&w=3840&q=75)
दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में कर्मचारियों की संख्या घटाने की तैयारी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी करीब 60 हजार कर्मचारियों के लिए वॉलंटरी एग्जिट ऑफर ला रही है।

MP कैबिनेट ने 8,225 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को मंजूरी दी। जानिए सिंचाई, स्वास्थ्य, वन संरक्षण, सामाजिक न्याय और EOW के लिए कितनी राशि मिली।

CM मोहन यादव ने गायत्री धाम में योगाभ्यास कर सकारात्मक जीवनशैली, आध्यात्मिक चेतना और समाज व राष्ट्र के कल्याण के लिए सत्कर्मों का संदेश दिया।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page