MP कैबिनेट ने 8,225 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को मंजूरी दी। जानिए सिंचाई, स्वास्थ्य, वन संरक्षण, सामाजिक न्याय और EOW के लिए कितनी राशि मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में विकास योजनाओं और सरकारी विभागों से जुड़े कई प्रस्ताव मंजूर किए गए। बैठक में 8,225 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को स्वीकृति मिली। सिंचाई परियोजनाओं के लिए 3,378.69 करोड़ रुपये, वन संरक्षण के लिए 2,050.03 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के लिए 1,743.58 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।
सिंचाई योजनाओं के लिए मंजूर राशि में सबसे बड़ा हिस्सा छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्प्लेक्स परियोजना को मिला है। इसके लिए 2,611 करोड़ 13 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। परियोजना के तहत 1,90,500 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई सुविधाओं से पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। पेंच व्यपवर्तन परियोजना को 197 करोड़ रुपये, चेंटीखेड़ा वृहद सिंचाई परियोजना को 531 करोड़ 15 लाख रुपये और पंचमनगर सिंचाई कॉम्प्लेक्स को 39 करोड़ 41 लाख रुपये दिए गए हैं। इन परियोजनाओं से कई जिलों में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा।
CAMPA निधि से 2,050 करोड़ 3 लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी दी गई है। यह राशि पौधारोपण, मिट्टी और जल संरक्षण, नदियों के पुनर्जीवन, वन्यजीवों के रहने की जगहों में सुधार और नगर वन विकसित करने जैसे कामों में इस्तेमाल होगी।
स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जारी रखने के लिए 1,743 करोड़ 58 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को 651 करोड़ 25 लाख रुपये मिले हैं। इस राशि में प्रशासन, विशेष स्कूलों और संस्थाओं के वेतन-भत्ते, कलापथक योजना और दिव्यांगजन कल्याण से जुड़े खर्च शामिल हैं।
कैबिनेट ने निवाड़ी, मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय खोलने की मंजूरी दी है। प्रत्येक जिले में 17 नए पद बनाए जाएंगे और आउटसोर्सिंग से 8 लोगों की सेवाएं ली जा सकेंगी। इसके लिए 16 करोड़ 80 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की योजनाओं को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने के लिए 345 करोड़ 52 लाख रुपये दिए गए हैं। विधि एवं विधायी कार्य विभाग की संपत्तियों के रखरखाव के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
बैठक में रबी विपणन वर्ष 2020-21 में 5.8 लाख मीट्रिक टन चमकविहीन गेहूं की निविदा के जरिए बिक्री से जुड़े फैसले को भी कार्योत्तर स्वीकृति दी गई। यह काम मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के माध्यम से किया गया था।
.jpg&w=3840&q=75)
दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में कर्मचारियों की संख्या घटाने की तैयारी की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी करीब 60 हजार कर्मचारियों के लिए वॉलंटरी एग्जिट ऑफर ला रही है।

CM मोहन यादव ने गायत्री धाम में योगाभ्यास कर सकारात्मक जीवनशैली, आध्यात्मिक चेतना और समाज व राष्ट्र के कल्याण के लिए सत्कर्मों का संदेश दिया।

भोपाल में MP BJP कोर कमेटी ने राज्यसभा उपचुनाव, तीन शहरों में रैलियों, रिपोर्ट कार्ड, सोशल मीडिया अभियान और बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रमों पर चर्चा की।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page