Ratlam News: रतलाम में पीएम आवास योजना के तहत छह साल तक किस्त नहीं चुकाने वाले हितग्राहियों के 182 फ्लैट निगम ने खाली कराकर सील किए, कार्रवाई के दौरान विरोध भी हुआ।
Ratlam News: रतलाम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित फ्लैटों की किस्तें छह साल तक जमा नहीं करने वाले हितग्राहियों पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। निगम ने 182 फ्लैट खाली कराकर सील कर दिए। कार्रवाई के दौरान पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने विरोध जताया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
13 टीमों ने चलाया अभियान
नगर निगम आयुक्त अनिल भाना के निर्देश पर 13 टीमों ने डोसीगांव स्थित ईडब्ल्यूएस मल्टी में फ्लोरवार कार्रवाई की। जिन हितग्राहियों ने वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं की थी, उनके 182 फ्लैट खाली कराकर सील कर दिए गए। कार्रवाई सुबह से शुरू होकर कई घंटों तक चली।
पूर्व विधायक ने किया विरोध
कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक पारस सकलेचा समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बारिश के मौसम में गरीब परिवारों को बेदखल किए जाने का विरोध किया। इस दौरान निगमायुक्त और सकलेचा के बीच तीखी बहस भी हुई। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन सकलेचा सड़क पर बैठ गए। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
2019-20 की योजना से जुड़ा मामला
यह मामला वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनी ईडब्ल्यूएस मल्टी का है। रेलवे भूमि से विस्थापित 396 परिवारों का यहां पुनर्वास किया गया था। हितग्राहियों को 20 हजार रुपये मार्जिन मनी जमा करने के बाद शेष 1.80 लाख रुपये बैंक ऋण या एकमुश्त भुगतान के रूप में जमा करना था।
208 हितग्राहियों ने नहीं किया भुगतान
नगर निगम के अनुसार 166 हितग्राहियों ने बैंक ऋण लिया, 20 लोगों ने पूरी राशि जमा कर दी, जबकि 208 हितग्राहियों ने छह वर्षों तक भुगतान नहीं किया। लगातार नोटिस और समय देने के बावजूद राशि जमा नहीं होने पर निगम ने कार्रवाई करते हुए फ्लैट खाली कराकर सील करने का फैसला लिया।
बालाघाट जिले के सुदूर गांवों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। 40 साल के खौफ के बाद अब अपने गांवों में डॉक्टर घर-घर जाकर इलाज कर रहे हैं और नई सड़कें बन रही हैं।

भोपाल शहर में शिक्षक भर्ती के पदों को बढ़ाने को लेकर चल रहे धरने पर बड़ी खबर है। सरकार ने साफ कह दिया है कि रिजल्ट के बाद पद नहीं बढ़ेंगे। उधर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं की तबीयत बिगड़ गई है।

मध्य प्रदेश के कृष्ण भक्तों और बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के 81 मंदिरों में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनेगा और 4 सितंबर को अपने भोपाल सीएम हाउस में 1000 नन्हे कान्हा जुटेंगे।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page