मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार खबर आ गई है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में एसआई और सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है।
मध्य प्रदेश के उन तमाम छात्र-छात्राओं के लिए एक बहुत ही अच्छी और बड़ी खबर सामने आई है, जो लंबे समय से पुलिस में दरोगा और सूबेदार बनने की तैयारी कर रहे थे। अपने कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती का ऑफिशियल विज्ञापन निकाल दिया है। इस भर्ती के तहत अपने प्रदेश के थानों और पुलिस बटालियनों में कुल 507 पदों पर नई नियुक्तियां होने जा रही हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 507 पदों में से सबसे ज्यादा 312 पद अपने जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक यानी थाने वाले एसआई के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा 81 पद सूबेदार के और 69 पद एसएएफ (विशेष सशस्त्र बल) में उपनिरीक्षक के हैं। बाकी जो पद बचते हैं, वे आर्म्स, फोटो और फिंगरप्रिंट जैसी पुलिस की तकनीकी शाखाओं में भरे जाएंगे।
नियमों की बात करें तो विशेष सशस्त्र बल वाले एसआई पद के लिए सिर्फ पुरुष उम्मीदवार ही फॉर्म भर सकेंगे। लेकिन बाकी जितने भी पद हैं, उन पर अपने प्रदेश की बेटियों के लिए सरकारी नियमों के हिसाब से पूरा आरक्षण लागू रहेगा।
कर्मचारी चयन मंडल ने फॉर्म भरने की तारीखें भी तय कर दी हैं। अपने जो भी भाई-बहन पात्र हैं, वे 9 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा की शुरुआत 28 अक्टूबर से कर दी जाएगी। परीक्षा हर दिन दो पालियों में होगी; पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी, जबकि अपने मध्य प्रदेश के मूल निवासी ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फीस 250 रुपये रखी गई है। कियोस्क से फॉर्म भरने पर 60 रुपये और खुद से भरने पर 20 रुपये पोर्टल चार्ज अलग से लगेगा।
जो जवान पहले से पुलिस विभाग में सेवा दे रहे हैं, उनके लिए अनारक्षित वर्ग में 200 रुपये और एससी, एसटी, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस में 100 रुपये परीक्षा शुल्क रखा गया है।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि फॉर्म भरने से पहले अपनी पढ़ाई, उम्र, आरक्षण और मूल निवास प्रमाणपत्र ठीक से चेक कर लें। कागजात की जांच के समय असली कागज दिखाने होंगे, अगर कोई जानकारी गलत निकली तो फॉर्म फौरन रद्द कर दिया जाएगा।
चयनित होने वाले सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार दोनों ही पदों पर लेवल-9 के तहत 36,200 रुपये से लेकर 1,14,800 रुपये महीना तक का वेतनमान मिलेगा, और साथ में सरकारी भत्ते व बाकी सुविधाएं भी मिलेंगी।

मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए बहुत ही शानदार खबर है। करीब 20 साल पहले बंद हो चुकी अपनी सरकारी बस सेवा अब 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा' के नाम से 25 सितंबर 2026 से फिर शुरू होने वाली है।

MP शिक्षक भर्ती: खाली पदों पर प्रदर्शनों के बीच शिक्षा विभाग ने सामने रखा 'असली गणित', जानिए 59,000 प्रमोशन पदों का पूरा सच।

मध्य प्रदेश में बसों के सफर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पीपीपी मॉडल और क्लीन एनर्जी से हाईटेक बनाने के लिए इंदौर में 11 और 12 सितंबर को दो दिवसीय विजन समिट 2026 का बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page