पांढुर्णा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में पानीपुरी बनाने वाली मशीन के पास खेल रहे 9 साल के बच्चे का हाथ मशीन में फंस गया।
Pandhurna News: मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में पानीपुरी बनाने वाली मशीन के पास खेल रहे 9 साल के बच्चे का हाथ मशीन में फंस गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों ने कटर से मशीन को काटकर बच्चे का हाथ बाहर निकाला। हादसे में उसकी पांचों उंगलियां गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।
घायल बच्चे की पहचान संतोषी माता वार्ड निवासी कार्तिक सावदे के रूप में हुई है। उसके पिता सचिन पानीपुरी बेचते हैं। उन्होंने करीब छह महीने पहले घर में पानीपुरी बनाने की छोटी मशीन खरीदी थी। इसी मशीन से घर पर गुपचुप तैयार किए जाते हैं।
शनिवार को कार्तिक घर में मशीन के पास खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते उसका हाथ मशीन में चला गया और वह फंस गया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और हाथ निकालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
परिजनों ने करीब दो घंटे तक बच्चे का हाथ निकालने की कोशिश की। जब हाथ बाहर नहीं निकला तो कटर की मदद से मशीन को काटा गया। इसके बाद बच्चे का पंजा बाहर निकाला जा सका। हादसे में उसकी पांचों उंगलियां गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से पांढुर्णा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
मामले की जानकारी मिलने पर कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने संज्ञान लिया। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से बच्चे के इलाज के लिए 10 हजार रुपए का चेक दिया। डॉक्टर रंजीत के अनुसार, बच्चे की पांचों उंगलियां कट गई हैं। ऑपरेशन की जरूरत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।
कार्तिक ने बताया, "मैं सबसे पहले गुपचुप वाली मशीन को हाथ से दबा रहा था। खेलते-खेलते मेरा हाथ मशीन में चला गया। इसके बाद मेरा हाथ दो घंटे तक फंसा रहा।" बच्चे के पिता सचिन ने बताया कि उनकी पत्नी भी पानीपुरी बनाने में मदद करती हैं। उनके दो बेटे हैं और कार्तिक बड़ा बेटा है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सड़क की बदहाल स्थिति के चलते एक बुजुर्ग मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों को खटिया का सहारा लेना पड़ा।
.jpeg&w=3840&q=75)
MP राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी ने नामांकन दाखिल किया। CM मोहन यादव ने स्वागत किया, जबकि 12 नवंबर को मतदान होगा।
शिवपुरी करेरा में रामकथा के समापन पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवा चौथ पर दिए अपने ‘खसम पूजन दिवस’ वाले बयान पर सफाई दी।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page