शिवपुरी करेरा में रामकथा के समापन पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवा चौथ पर दिए अपने ‘खसम पूजन दिवस’ वाले बयान पर सफाई दी।
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में रामकथा के समापन पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ कहने वाले अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंडी भाषा में पति को ‘खसम’ कहा जाता है और इसी स्थानीय बोलचाल के आधार पर उन्होंने यह बात कही थी। इस दौरान उन्होंने अपने बयान की आलोचना करने वालों पर भी तंज कसा।
शुक्रवार को रामकथा के अंतिम दिन मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “क्या बताएं हम? एक तो हमारे मुंह में ब्रेक नहीं है। हमने खसम पूजन दिवस कह दिया। पूरे देश में हमारी कथा नहीं चली, वही चला।” उन्होंने आगे कहा कि बुंदेलखंडी भाषा में पति को ‘मुंसुर खसम’ कहा जाता है। उन्होंने सवाल किया कि इसमें उन्होंने कोई नई या गलत बात क्या कह दी?
धीरेंद्र शास्त्री ने कथा पंडाल में मौजूद महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में यह आम बोलचाल का शब्द है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब सास बहू से नाराज होती हैं या उसे कोई बात कहनी होती है, तो कहती हैं- ‘जा, अपने खसम से कह दे।’ इसके बाद उन्होंने महिलाओं से पूछा कि बुंदेलखंड में पति को खसम ही कहते हैं ना।
अपने संबोधन के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने करेरा की राजनीति पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जितनी राजनीति नहीं होती, उससे ज्यादा करेरा में होती है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यहां की राजनीति से बजरंगबली ही बचाएं। साथ ही करेरा को महान बताते हुए कहा कि अब उन्हें समझ आया कि यहां राजा छोड़कर क्यों भागे थे।
दरअसल, 26 अक्टूबर को ‘सीधी बात’ सेशन के दौरान एक अनुयायी ने करवा चौथ का व्रत रखने को लेकर सवाल किया था। इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ नाम दिया था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को व्रत रखना चाहिए, लेकिन सिर्फ एक दिन व्रत रखने के बाद बाकी 364 दिन पति को ताने नहीं देने चाहिए। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी।
कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने अपने शिष्यों से कहा कि अब तक वे लोग विरोध का जवाब नहीं देते थे, लेकिन अब शिष्यों को खुली छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई विरोध करे तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं और थाने में शिकायत करें। साथ ही अपने तरीके से जवाब भी दें। उन्होंने कहा कि जो सनातन और हिंदुत्व का विरोध करेगा या उसे चुनौती देगा, उसे अब छोड़ा नहीं जाएगा।
अंत में उन्होंने कहा कि यहां से वे धाम जाएंगे और फिर धाम से केन्या के नैरोबी जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक जीवित रहेंगे, हिंदुओं और सनातन के लिए काम करेंगे। गरीब बेटियों का विवाह कराने का काम भी आखिरी सांस तक जारी रखेंगे।
.jpeg&w=3840&q=75)
MP राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी ने नामांकन दाखिल किया। CM मोहन यादव ने स्वागत किया, जबकि 12 नवंबर को मतदान होगा।
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की चर्चा भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी हो रही है। पाकिस्तान के कराची स्थित एक मंदिर में फिल्म का पोस्टर लगाए जाने का वीडियो सामने आया है।

मोहन यादव सरकार ने MP में सोयाबीन-मक्का की खरीदी छुट्टियों में भी जारी रखने का फैसला किया। किसानों को मंडियों में उपज बेचने के लिए अतिरिक्त दिन मिलेंगे।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page