रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की चर्चा भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी हो रही है। पाकिस्तान के कराची स्थित एक मंदिर में फिल्म का पोस्टर लगाए जाने का वीडियो सामने आया है।
Mumbai News : रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की चर्चा भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी हो रही है। पाकिस्तान के कराची स्थित एक मंदिर में फिल्म का पोस्टर लगाए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में हिंदू समुदाय के कुछ लोग ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते और फिल्म की सफलता की कामना करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में मंदिर के अंदर लगे पोस्टर पर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश दिखाई दे रहे हैं। ये तीनों फिल्म में भगवान राम, माता सीता और रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान लोगों ने ढोल बजाकर जश्न मनाया और खुशी में नाचते भी नजर आए। कुछ लोगों ने फिल्म के ऑस्कर जीतने की उम्मीद भी जताई।
कराची में फिल्म को लेकर उत्साह जरूर दिखाई दे रहा है, लेकिन पाकिस्तान के सिनेमाघरों में इसकी रिलीज को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और सैन्य तनाव के चलते वहां भारतीय फिल्मों की रिलीज पर पाबंदियां रही हैं। अगस्त 2026 में प्रकाशित पाकिस्तान शोबिज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय फिल्मों के लिए NOC जारी करना बंद कर दिया था।
वहीं, फिल्म के मेकर्स ने इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए सोनी पिक्चर्स के साथ साझेदारी की है। हालांकि, दुनियाभर में रिलीज की योजना होने का मतलब यह नहीं है कि फिल्म को हर देश में रिलीज की अनुमति मिल गई है।
इसी बीच फिल्म से रकुल प्रीत सिंह का पहला लुक भी जारी किया गया है। वह फिल्म में जनस्थान की राजकुमारी शूर्पणखा का किरदार निभाती नजर आएंगी। पोस्टर में रकुल शाही अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने खास परिधान, सोने के गहने और सिर पर आकर्षक हेडपीस पहना है।
मेकर्स ने पोस्टर के साथ लिखा, 'जनस्थान की राजकुमारी, शूर्पणखा। शूर्पणखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह।'
रकुल ने अपने किरदार को खास अनुभव बताया है। उनका कहना है कि शूर्पणखा की दुनिया को समझना और उसे पर्दे पर उतारना शानदार सफर रहा है। वह दर्शकों के सामने अपना लुक और परफॉर्मेंस लाने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म को लेकर अब दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

मोहन यादव सरकार ने MP में सोयाबीन-मक्का की खरीदी छुट्टियों में भी जारी रखने का फैसला किया। किसानों को मंडियों में उपज बेचने के लिए अतिरिक्त दिन मिलेंगे।

मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों का DA 60% किया। नवंबर की सैलरी में बढ़ोतरी का लाभ और एरियर तीन किस्तों में मिलेगा।
-5.jpg&w=3840&q=75)
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात ‘अर्नब’ का असर मध्य प्रदेश में दूसरे दिन भी देखने को मिला।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page