SCO सभ्यतागत संवाद मंच में शामिल होने पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली पहुंचे। मई 2023 के बाद यह किसी पाक मंत्री की पहली भारत यात्रा है।

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सभ्यतागत संवाद मंच में हिस्सा लेने पाकिस्तान के मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक भारत पहुंच गए हैं। वह 20 से 22 नवंबर तक होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ विवादित बयान देने वाले मलिक की यात्रा मई 2023 के बाद किसी पाकिस्तानी मंत्री का पहला भारत दौरा है।
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मंत्री शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक साद वाराइच ने उनका स्वागत किया। मलिक SCO के सभ्यतागत संवाद मंच में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं।
मलिक ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को चेतावनी देते हुए कहा था कि जो पाकिस्तान के पानी को हाथ लगाएगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला लिया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा।
मई 2023 में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में SCO बैठक में शामिल होने भारत आए थे। उसके बाद अब मुसादिक मलिक भारत पहुंचे हैं। पुलवामा और पहलगाम आतंकी हमलों के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव बना हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली के पुराना किला में SCO सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान 'सिविलाइजेशन्स इन कन्वर्सेशन' नाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें संगीत, नृत्य और कहानी कहने की कला के जरिए अलग-अलग सभ्यताओं की झलक दिखाई जाएगी।
कार्यक्रम के साथ 'अस्तित्व- द एसेंस ऑफ अवर एग्जिस्टेंस' प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। इसमें 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईस्वी तक के पुरातात्विक साक्ष्यों के माध्यम से दिल्ली के इतिहास को दिखाया जाएगा।
21 और 22 नवंबर को चार सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें विशेषज्ञ संगीत, वस्त्र परंपरा, खानपान और पारंपरिक खेलों पर विचार साझा करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, SCO के सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया गया है। इनमें भारत, चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ईरान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं।
पाकिस्तान ने कहा है कि वह आपसी सम्मान के आधार पर सभ्यताओं के संवाद के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की ओर से आतंकवाद के मुद्दे पर अपना रुख पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है।
सोना-चांदी की कीमतों ने लगातार 8वें दिन गोता लगाया है। 20 नवंबर को 10 ग्राम सोना 1,23,584 रुपए और एक किलो चांदी 1,50,650 रुपए पर बिका।
नौकरीपेशा लोग अब पीएफ से ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे। EPFO ने 55 साल से कम उम्र के कर्मचारियों के लिए नौकरी के दौरान विड्रॉल की लिमिट 75% से बढ़ाकर 90% कर दी है।
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 नवंबर को लगातार छठे दिन गिरावट जारी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,696 रुपए गिरकर 1.32 लाख रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 4,665 रुपए घटकर 1.65 लाख रुपए पर आ गई है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page