पिछोर को नया जिला बनाने की मांग पर CM मोहन यादव ने 2027 में अनुशंसा करने की बात कही। प्रस्ताव मंजूर होने पर MP में 56 जिले होंगे।

शिवपुरी जिले के पिछोर को अलग जिला बनाने की मांग को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बयान से नई उम्मीद मिली है। शुक्रवार को पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 2027 में इसे जिला बनाने की अनुशंसा करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर यह मांग उनके सामने रखी गई थी। हालांकि, मुख्यमंत्री की अनुशंसा के बाद भी जिला गठन के लिए अंतिम मंजूरी की प्रक्रिया बाकी रहेगी।
प्रदेश में इस समय 55 जिले हैं। पिछले कुछ वर्षों में मैहर, मऊगंज, निवाड़ी और पांढुर्णा को नए जिले के रूप में स्थापित किया गया है। यदि पिछोर को जिला बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत होता है तो मध्यप्रदेश में जिलों की संख्या 56 हो जाएगी। नागौद और चाचौड़ा को जिला बनाने की घोषणाएं भी पहले की जा चुकी हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त भी जारी की। इसके तहत 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई। प्रत्येक पात्र महिला को 1,500 रुपये मिले। राशि का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया।
मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों के लिए 200 करोड़ रुपये के ऋण का अंतरण भी किया। रिमोट का बटन दबाकर यह राशि भेजी गई। कार्यक्रम में पिछोर को जिला बनाने की मांग के साथ लाड़ली बहना योजना और स्व-सहायता समूहों से संबंधित आर्थिक सहायता के कार्यक्रम भी शामिल रहे।

CM मोहन यादव 24 नवंबर से सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जाएंगे। पांच दिवसीय दौरे में GIS 2027 के लिए विदेशी निवेशकों को आमंत्रित करेंगे।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में MP के 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान मिला। उज्जैन और देवास अपनी श्रेणियों में पहले स्थान पर रहे।

MP सरकार खेती को रोजगार और कारोबार से जोड़ने की तैयारी में है। CM मोहन यादव ने निवेश, आधुनिक तकनीक और किसानों की आय बढ़ाने का रोडमैप बताया।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page