मध्यप्रदेश में बीना की ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना, तामोट और बिलोवा के प्लास्टिक पार्क से उद्योगों और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित इंडिया केम-2026 में बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना की घोषणा की। इस परियोजना का लक्ष्य हर साल 22 लाख टन से अधिक पेट्रोकेमिकल उत्पाद तैयार करना है। इससे प्लास्टिक, पैकेजिंग, दवा, कपड़ा और ऑटोमोबाइल उद्योगों को कच्चा माल मिलेगा और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार उद्योगों को जमीन, बिजली, पानी और जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। बीना परियोजना के साथ विजयपुर में गेल का गैस प्रसंस्करण ढांचा और सीहोर जिले के आष्टा में गेल इंडिया की पेट्रोकेमिकल परियोजना भी राज्य के औद्योगिक विकास को गति देंगी इन परियोजनाओं से स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
छोटे और मध्यम कारोबारियों को बढ़ावा देने के लिए रायसेन जिले के तामोट में 121 एकड़ और ग्वालियर के बिलोवा में 93 एकड़ में प्लास्टिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इन पार्कों से उद्यमियों को उत्पादन इकाइयां स्थापित करने और प्लास्टिक व पॉलिमर उद्योगों में कारोबार बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, पीएम मित्रा पार्क के जरिए टेक्सटाइल उद्योग में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने की योजना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत का केमिकल और पेट्रोकेमिकल बाजार 2014 में करीब 120 अरब डॉलर का था, जो अब दोगुने से अधिक हो चुका है। वर्ष 2014 से 2026 के बीच इस क्षेत्र में लगभग एक लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) भी आया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बीच भारत को अपनी औद्योगिक क्षमता बढ़ानी होगी। देश का लक्ष्य 2040 तक केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योग को एक ट्रिलियन डॉलर का क्षेत्र बनाना है।
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने खतरनाक रसायनों के सुरक्षित इस्तेमाल, औद्योगिक कचरे के निपटान और पर्यावरण सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल करने वाली प्रमुख फैक्ट्रियों में कर्मचारियों को सुरक्षित संचालन की ट्रेनिंग देने की योजना है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्य में करीब 3,600 केमिकल उद्योग हैं। इनकी देश के केमिकल सेक्टर के सकल मूल्यवर्धन में 19 प्रतिशत और रसायन निर्यात में 17 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इन उद्योगों से करीब तीन लाख लोगों को रोजगार मिला है।
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भारत के ओमान, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) का भी उल्लेख किया।
इंडिया केम-2026 में निवेश, तकनीकी विकास, औद्योगिक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कारोबार पर चर्चा हुई। बीना की पेट्रोकेमिकल परियोजना और राज्य के अन्य औद्योगिक प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश में निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

भोपाल में पुलिस स्मृति दिवस पर CM मोहन यादव ने शहीद जवानों को नमन किया। कार्यक्रम में पुलिस के योगदान, नक्सलवाद और शहीद परिवारों की आर्थिक मदद पर चर्चा हुई।

भोपाल स्थित सीएम हाउस में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धूमधाम से कन्या और शस्त्र पूजन किया। पूरे प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी

शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर सोमवार को उज्जैन में सदियों पुरानी नगर पूजा की परंपरा निभाई जा रही है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page