Ratlam Crime News: रतलाम में छह महीने पुरानी रंजिश में युवक ने अपने दोस्त की 14 चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।
Ratlam Crime News: रतलाम जिले के सिंदुरकिया गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 19 वर्षीय ईश्वर उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि छह महीने पुराने छेड़छाड़ के मामले की रंजिश में आरोपी ने अपने ही दोस्त शहनवाज उर्फ साहिल की हत्या की साजिश रची और मौका मिलते ही चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।
दो महीने तक बदले की आग में जलता रहा आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी ईश्वर और मृतक साहिल पहले अच्छे दोस्त थे। करीब छह महीने पहले साहिल के खिलाफ आरोपी की रिश्ते की भाभी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। जांच में सामने आया कि साहिल गांव में इस घटना का बार-बार जिक्र करता था, जिससे ईश्वर खुद को अपमानित महसूस करता था। इसी वजह से वह पिछले दो महीने से हत्या की योजना बना रहा था।
गांजा पीने का बहाना बनाकर सुनसान में ले गया
3 अगस्त की रात चेहल्लुम से लौटते समय आरोपी ने साहिल को घर जाने से रोक लिया। पहले दोनों ने साथ बैठकर सिगरेट पी, फिर गांजा पीने का बहाना बनाकर उसे गांव के बाहर सुनसान इलाके में ले गया। वहां पहले चाकू से हमला किया। साहिल जान बचाने के लिए खेत की ओर भागा, लेकिन आरोपी ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और दोबारा ताबड़तोड़ वार कर दिए।
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला पूरा राज
4 अगस्त की सुबह खेत के पास युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, साइबर तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ईश्वर तक पहुंची। शुरुआत में उसने हत्या से इनकार किया, लेकिन सख्त पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।
14 वार से की बेरहमी से हत्या
पुलिस के अनुसार आरोपी ने साहिल पर कुल 14 बार चाकू से हमला किया। इनमें 9 वार गले पर किए गए, जबकि बाकी वार सीने, पीठ, हाथ और चेहरे पर थे। गंभीर चोटों के कारण साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर 8 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

MP शिक्षक भर्ती: खाली पदों पर प्रदर्शनों के बीच शिक्षा विभाग ने सामने रखा 'असली गणित', जानिए 59,000 प्रमोशन पदों का पूरा सच।

मध्य प्रदेश में बसों के सफर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पीपीपी मॉडल और क्लीन एनर्जी से हाईटेक बनाने के लिए इंदौर में 11 और 12 सितंबर को दो दिवसीय विजन समिट 2026 का बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
बालाघाट जिले के सुदूर गांवों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। 40 साल के खौफ के बाद अब अपने गांवों में डॉक्टर घर-घर जाकर इलाज कर रहे हैं और नई सड़कें बन रही हैं।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page