Loading...
Loading...
राहुल गांधी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग और शॉक का आदेश दिया था. उनके इस बयान पर किरेन रिजिजू भड़क गए और राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है.

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल के दौरान राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश दिया. सदन में इस आरोप पर हंगामा मच गया. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा राहुल गांधी को हाउस में माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो ऐसे सदन नहीं चल पाएगा.
राहुल गांधी ने कहा, 'भारत के कथित गृहमंत्री को हिम्मत नहीं है कि यहां आएं और बैठें. मैंने उनकी कारकेड देखी. 30 गाड़ियां थीं. बुरी तरह से हिले हुए थे. गृहमंत्री डरे हुए हैं, इसलिए यहां नहीं हैं आज. बच्चों पर पैलेट मारे गए. उन्होंने आदेश दिया कि बच्चों को शॉक दिया जाए.'
नेता विपक्ष के इस बयान पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू भड़क गए. उन्होंने कहा कि संसद में ये बहुत ही गलत बात कही जा रही है. किस आधार पर ये ऐसा बयान दे रहे हैं.
राहुल गांधी के बचाव में उतरे अखिलेश
इसके बाद सत्ता पक्ष की ओर से नारेबाजी शुरू हो गई और राहुल गांधी से माफी की मांग जा रही है. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी के बचाव में उतरे. उन्होंने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष ने गंभीर आरोप लगाया है सरकार पर, तो ये सरकार की जिम्मेदारी है कि वो बताए किसके आदेश पर बच्चों पर अत्याचार किया.
अखिलेश के बयान पर क्या बोले रिजिजू?
कन्नौज सांसद के बयान पर किरेन रिजिजू ने कहा कि अगर जांच की मांग करें तो मानते हैं. रिजिजू ने कहा, 'अखिलेश जी आप जो बात कह रहे हैं वो अलग है. राहुल जी ने जो कहा वो गलत है. राहुल गांधी माफी मांगें.'
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
इस गतिरोध के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष से आग्रह है कि आप विधेयक पर बोलें. अगर कोई भी बात बोलें, आप जांच की बात करें. किसी का नाम न लें. रिजिजू ने कहा, 'हम शुरू से कह रहे थे. रक्षा मंत्री भी कह रहे थे. आपने गृहमंत्री जी का नाम लेकर जो स्टेटमेंट दिया. आपको माफी मांगना होगी. इसको हम हल्के में नहीं ले सकते हैं. हम ऐसे आरोप लगाने नहीं देंगे. आपको माफी मांगनी होगी. ऐसे बहस नहीं हो सकती है. वो माफी मांगें या बताएं कि किस आधार पर बोले राहुल गांधी.
फोर्स इस्तेमाल की इजाजत या तो PM या HM दे सकते: राहुल गांधी
इस पर राहुल गांधी ने कहा कि बच्चों के खिलाफ जो फोर्स यूज हुआ, उसकी इजाजत या तो गृहमंत्री या पीएम दे सकते हैं. हंगामा देखते हुए स्पीकर ने ऐसे सदन नहीं चल सकता है.
रिजिजू ने कहा, 'आपने कहा कि गृहमंत्री ने आदेश दिया, आप उसकी कॉपी निकालिए. किस अधिकारी से कहा. आप सदन में कॉपी रखिए. चर्चा ऐसे नहीं हो सकती है. कुछ भी बोलकर आप भाग नहीं सकते हेडलाइन बटोरने के लिए. संसद में जिम्मेदारी के साथ बोलना होगा. नहीं बोलना चाहते हैं तो मत बोलिए, लेकिन गलत बात नहीं बोल सकते हैं.'
सदन की कार्यवाही स्थगित
स्पीकर ने कहा कि सदन नियमों से चलता है. इतने गुस्से में मत आइये आप. आप विधेयक पर बोलना नहीं चाहते. तथ्यों पर बोलना नहीं चाहते. ऐसे नहीं चल सकता सदन के अंदर। सदन का उपयोग नियम के तहत करें, ये अपेक्षा है. इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है।
पहली टिप्पणी करने वाले बनें!
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने इंस्टाग्राम पर पाएं।
Join Now