Mandsaur News: मंदसौर के जग्गाखेड़ी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय अर्जुन जाट की मौत हो गई। पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है।

Mandsaur News: मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जग्गाखेड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 25 वर्षीय जितेंद्र उर्फ अर्जुन जाट की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था युवक
जानकारी के अनुसार, जग्गाखेड़ी निवासी जितेंद्र उर्फ अर्जुन जाट शुक्रवार शाम खेत से काम खत्म करने के बाद घर पहुंचा था। परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह बाइक लेकर पेट्रोल भरवाने के लिए निकला था। पेट्रोल भरवाकर वापस घर लौटते समय जग्गाखेड़ी क्षेत्र में उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ अर्जुन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्जुन बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उसे तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल मंदसौर ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।
दो बच्चों का पिता था अर्जुन
मृतक जितेंद्र उर्फ अर्जुन खेती का काम करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह दो बच्चों का पिता था। उसके करीब डेढ़ वर्षीय बेटा और चार वर्षीय बेटी है। अचानक हुए हादसे में अर्जुन की मौत से परिवार में दुख का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
हादसे के बाद अर्जुन का शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
नाहरगढ़ थाना पुलिस हादसे के बाद मौके से फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में मौजूद CCTV कैमरों के फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए बहुत ही शानदार खबर है। करीब 20 साल पहले बंद हो चुकी अपनी सरकारी बस सेवा अब 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा' के नाम से 25 सितंबर 2026 से फिर शुरू होने वाली है।

MP शिक्षक भर्ती: खाली पदों पर प्रदर्शनों के बीच शिक्षा विभाग ने सामने रखा 'असली गणित', जानिए 59,000 प्रमोशन पदों का पूरा सच।

मध्य प्रदेश में बसों के सफर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पीपीपी मॉडल और क्लीन एनर्जी से हाईटेक बनाने के लिए इंदौर में 11 और 12 सितंबर को दो दिवसीय विजन समिट 2026 का बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page