Mahakal Temple Ujjain: उज्जैन के महाकाल मंदिर में ओंकारेश्वर से आए कांवड़ियों के एक समूह ने नंदी हॉल में प्रवेश की कोशिश की। बैरिकेडिंग पार करने के दौरान हंगामा हुआ और 4 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
Mahakal Temple Ujjain: महाकाल मंदिर में बुधवार को ओंकारेश्वर से आए कांवड़ियों के एक समूह को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। नंदी हॉल में प्रवेश की मांग कर रहे कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की। उन्हें रोकने के दौरान मंदिर के 4 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। विवाद के बीच मंदिर के गार्ड और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उत्पात मचाने वालों को पकड़कर महाकाल थाने भेजा। पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
सूत्रों के मुताबिक, ओंकारेश्वर के खेड़ीघाट से करीब 100 दर्शनार्थी कांवड़ लेकर उज्जैन पहुंचे थे। दर्शन के दौरान समूह के कुछ लोगों ने नंदी हॉल की ओर जाने का प्रयास किया। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों ने उन्हें निर्धारित मार्ग से आगे जाने से रोकने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।
घटना को लेकर मंदिर प्रबंध समिति ने बताया कि मंदिर परिसर में कांवड़ियों को रोकने के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग को पार करने का प्रयास किया गया। कुछ लोग बैरिकेडिंग के ऊपर से अंदर जाने लगे। उन्हें रोकने के दौरान बैरिकेडिंग सुरक्षाकर्मियों की ओर गिर गई। घटना के दौरान सुरक्षा कर्मचारियों के साथ हाथापाई और मारपीट भी हुई। इस दौरान 4 सुरक्षाकर्मियों को चोटें आईं। इनमें से दो को सिर और पैर में गंभीर चोट लगने के बाद उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
साथ ही महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने आरोप लगाया कि हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने मंदिर की व्यवस्थाओं को प्रभावित करने की कोशिश की। बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाने के साथ दानपेटियों को इधर-उधर करने का प्रयास किया। समिति ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने निर्धारित व्यवस्था को दरकिनार कर गर्भगृह की ओर जाने की भी कोशिश की। मंदिर प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से गंभीर माना है।
बता दें, विवाद की शुरुआत नंदी हॉल में प्रवेश को लेकर हुई थी। कांवड़ियों की ओर से अंदर जाने की मांग की गई, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने मंदिर की निर्धारित व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया। इसके बाद कुछ कांवड़िए आगे बढ़ने लगे और स्थिति बिगड़ गई। सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके दौरान बैरिकेडिंग गिरने और मारपीट की स्थिति बनने की बात सामने आई है।
वहीं घटना के बाद महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों की पहचान शुरू कर दी है। विवाद के बीच मंदिर के गार्ड और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उत्पात मचाने वालों को पकड़कर महाकाल थाने भेजा। पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े नियम सभी श्रद्धालुओं पर समान रूप से लागू होते हैं। किसी भी व्यक्ति द्वारा व्यवस्था बाधित करने या सुरक्षा प्रबंधों को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए बहुत ही शानदार खबर है। करीब 20 साल पहले बंद हो चुकी अपनी सरकारी बस सेवा अब 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा' के नाम से 25 सितंबर 2026 से फिर शुरू होने वाली है।

MP शिक्षक भर्ती: खाली पदों पर प्रदर्शनों के बीच शिक्षा विभाग ने सामने रखा 'असली गणित', जानिए 59,000 प्रमोशन पदों का पूरा सच।

मध्य प्रदेश में बसों के सफर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पीपीपी मॉडल और क्लीन एनर्जी से हाईटेक बनाने के लिए इंदौर में 11 और 12 सितंबर को दो दिवसीय विजन समिट 2026 का बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page