BRICS Summit: भोपाल में ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर चर्चा होगी। प्रतिनिधि सांची और भीमबेटका की सांस्कृतिक धरोहर भी देखेंगे।


BRICS Summit: भोपाल में 5 अगस्त से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का आज अहम चरण है। ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्री महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे, जिसमें संस्कृति, विरासत, संग्रहालय और रचनात्मक अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर चर्चा होगी। बैठक के बाद विदेशी मेहमान विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ लंच का आयोजन भी किया गया है।
संस्कृति और विरासत पर होगी चर्चा
ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक मंत्रियों की बैठक में सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाने और देशों के बीच कला एवं विरासत के आदान-प्रदान पर विचार-विमर्श होगा। संस्कृति को आम लोगों से जोड़ने और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने जैसे विषय भी चर्चा के केंद्र में रहेंगे। अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे।
सांची स्तूप का करेंगे भ्रमण
बैठक के बाद सभी सांस्कृतिक मंत्री सांची के ऐतिहासिक बौद्ध स्मारकों और प्रसिद्ध स्तूप का भ्रमण करेंगे। इस दौरान विदेशी प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश की प्राचीन विरासत, स्थापत्य कला और बौद्ध संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। सांची का भ्रमण सम्मेलन में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री के साथ लंच, परोसे जाएंगे पारंपरिक व्यंजन
ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल विदेशी मेहमानों के लिए मुख्यमंत्री के साथ लंच का आयोजन किया गया है। मेहमानों के लिए मध्यप्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई है। मेन्यू में दाल-बाफले और लड्डू सहित कई स्थानीय व्यंजन शामिल किए गए हैं। इसके जरिए विदेशी प्रतिनिधियों को प्रदेश के पारंपरिक खान-पान और स्थानीय स्वाद से परिचित कराया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी भारतीय परंपराओं की झलक
सम्मेलन के दौरान बीती रात विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारतीय कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। भोपाल में आयोजित इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया।
भीमबेटका भी जाएंगे प्रतिनिधि
सम्मेलन के अंतिम चरण के बाद ब्रिक्स देशों के सांस्कृतिक मंत्री भीमबेटका का भ्रमण करेंगे। यह क्षेत्र प्राचीन शैलचित्रों और पुरातात्विक महत्व के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। प्रतिनिधियों के इस दौरे के साथ सम्मेलन का समापन मध्यप्रदेश की प्रमुख ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के अनुभव के साथ होगा।

मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए बहुत ही शानदार खबर है। करीब 20 साल पहले बंद हो चुकी अपनी सरकारी बस सेवा अब 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा' के नाम से 25 सितंबर 2026 से फिर शुरू होने वाली है।

MP शिक्षक भर्ती: खाली पदों पर प्रदर्शनों के बीच शिक्षा विभाग ने सामने रखा 'असली गणित', जानिए 59,000 प्रमोशन पदों का पूरा सच।

मध्य प्रदेश में बसों के सफर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पीपीपी मॉडल और क्लीन एनर्जी से हाईटेक बनाने के लिए इंदौर में 11 और 12 सितंबर को दो दिवसीय विजन समिट 2026 का बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page