Agar Malwa News: आगर मालवा जिले में उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए।
Agar Malwa News: आगर मालवा जिले के बड़ौद थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर ग्राम रामाखेड़ी के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में सवार मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार उत्तर प्रदेश नंबर की बताई जा रही है और सभी यात्री उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं।
घायलों को काफी मशक्कत के बाद निकाला
सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे। राहत दल ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल बड़ौद के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में एक महिला कार के अंदर बुरी तरह फंस गई थी। उसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं पुलिस और एनएचएआई की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में सारिका, पत्नी श्यामलाल और उनकी बेटी छवि की मौत हुई है। दोनों के शव एनएचएआई की एंबुलेंस से शासकीय अस्पताल बड़ौद पहुंचाया गया, जहां पर परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हादसे में घायल सूरजपाल, सचिन और श्याम को बड़ौद अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल आगर रेफर किया गया है।
बता दें टक्कर के बाद कुछ समय के लिए फोरलेन पर यातायात प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। शुरुआती जानकारी में कार चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कार ट्रक के पीछे जा घुसी। फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जांच और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए बहुत ही शानदार खबर है। करीब 20 साल पहले बंद हो चुकी अपनी सरकारी बस सेवा अब 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा' के नाम से 25 सितंबर 2026 से फिर शुरू होने वाली है।

MP शिक्षक भर्ती: खाली पदों पर प्रदर्शनों के बीच शिक्षा विभाग ने सामने रखा 'असली गणित', जानिए 59,000 प्रमोशन पदों का पूरा सच।

मध्य प्रदेश में बसों के सफर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पीपीपी मॉडल और क्लीन एनर्जी से हाईटेक बनाने के लिए इंदौर में 11 और 12 सितंबर को दो दिवसीय विजन समिट 2026 का बड़ा आयोजन होने जा रहा है।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page